फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्याय नहीं मिलने पर कार्य बहिष्कार करेंगे होमगार्ड जवान

विज्ञापन
बहराइच में शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में ज्ञापन सौंपते होमगार्ड। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। नाराज कमांडेंट की ओर से हटाए गए पांच होमगार्डों को डीएम से भी न्याय नहीं मिल पाया। न्याय पाने के लिए अब होमगार्ड जवान ड्यूटी का बहिष्कार करेंगे। तीन माह से वेतन न मिलने से नाराज होमगार्डों ने प्रदर्शन कर नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

कोरोना के चलते लगाए गए लॉकडाउन के दौरान एसपी ने सुरक्षा के मद्देनजर तीन सौ होमगार्ड जवानों की मांग की थी। मुख्यालय से आदेश आने के बाद भी होमगार्ड कमांडेंट ने जवानों को ड्यूटी पर नहीं लगाया था। वहीं होमगार्ड जवानों ने ड्यूटी लगाने की मांग को लेकर 24 अप्रैल को डीएम से गुहार लगाई थी। होमगार्डोें का डीएम से मिलना कमांडेंट को नागवार गुजरा और उन्होंने मिलने गए पांच होमगार्डों को निलंबित कर दिया।
इसके बाद से बहाली के लिए होमगार्ड जवानों ने कई बार डीएम से मुलाकात की, लेकिन डीएम ने जांच का आश्वासन देने के बाद चुप्पी साध ली। डीएम की चौखट से न्याय न मिलने पर अब होमगार्डों ने आरपार की लड़ाई लड़ने की तैयारी कर चुके है। जुलाई से होमगार्ड जवान ड्यूटी का बहिष्कार करेंगे। मार्च से वेतन न मिलने पर होमगार्डों ने प्रदर्शन कर नगर मजिस्ट्रेट को 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हीरालाल भास्कर, राजू बाजपेयी, रमेश चंद्र तिवारी, ब्रहमानंद समेत अन्य होमगार्ड जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें