बहराइच के इंदिरा गांधी स्टेडियम में हॉकी खेलते खिलाड़ी।-संवाद
बहराइच। इंदिरा गांधी स्टेडियम में शुक्रवार को हॉकी का रोमांचक अभ्यास मैच खेला गया। यह मुकाबला स्टेडियम की टीम और जिला हॉकी एसोसिएशन के खिलाड़ियों के बीच हुआ। शुरू से ही दोनों टीमों ने एक-दूसरे पर लगातार दबाव बनाए रखा।
मैच के पहले हॉफ में ही दोनों टीमों ने बढ़त बनाने की कोशिश की, लेकिन मजबूत डिफेंस के चलते ज्यादा गोल नहीं हो सके। दूसरे हॉफ में खेल और भी रोमांचक हो गया। खिलाड़ियों ने तेज पासिंग और शानदार तालमेल का प्रदर्शन किया। अंत तक दोनों टीमों ने 3-3 गोल किए, जिससे मुकाबला बराबरी पर खत्म हो गया।
इस मैच में रेफरी की जिम्मेदारी कोच मोहम्मद आरिफ और राकेश ने संभाली। उनके फैसले निष्पक्ष रहे और खेल सुचारु रूप से चला। इस मौके पर खिलाड़ी मोहम्मद तौसीफ, प्रखर, अंशुमान, समर सिंह, प्रत्यूश, आयुष और आदित्य सैनी समेत कई खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया।