फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर के पैर में लगी गोली

Sat, 14 Nov 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
घायल बदमाश। - स्रोत : विभाग
विज्ञापन
पयागपुर। चोरी समेत अन्य आपराधिक घटनाओं में शामिल हिस्ट्रीशीटर बब्बू बृहस्पतिवार देर रात मुठभेड़ में घायल हो गया, जवाबी फायरिंग में उसके दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 1:30 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि रेलवे अंडरपास पुलिया के आगे एक युवक संदिग्ध हालात में मौजूद है। इस पर थाना प्रभारी दीपक सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस को देखकर युवक भागने लगा। घेराबंदी कर रोकने का प्रयास करने पर उसने टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


पयागपुर क्षेत्र के बबया गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर बब्बू के पास से तमंचा, एक खोखा, दो कारतूस, चोरी की नौ पायल, 11 बिछिया और 14,500 रुपये नकद बरामद हुए। उसने बताया कि वह चोरी की वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था।

मुठभेड़ की सूचना पर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी और सीओ कनिष्क आर. जामकर ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 25 मुकदमे दर्ज हैं। वह अयोध्या, बहराइच और श्रावस्ती समेत कई जिलों में चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है।

-
यह है आपराधिक इतिहास
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बब्बू के खिलाफ बहराइच के विभिन्न थानों में 16, गोंडा में चार, श्रावस्ती में तीन और फैजाबाद (अयोध्या) के महराजगंज थाने में दो मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से ज्यादातर मामले चोरी और चोरी का माल रखने से संबंधित हैं। इसके अलावा आर्म्स एक्ट, मारपीट, धमकी और आबकारी अधिनियम के तहत भी मुकदमे दर्ज हैं। पयागपुर थाने में वर्ष 2018 में उसके खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला भी दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें