फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदी है हमारी शान, हम बढ़ाएं इसका मान

विज्ञापन
बहराइच के दीवानी कचहरी में शनिवार को हिंदी दिवस पर आयोजित समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस् - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। हिंदी दिवस के अवसर पर जनपद के विभिन्न स्कूलों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को हिंदी को अधिक से अधिक व्यवहार में लाने को प्रेरित किया गया। कवि सम्मेलन व विचार गोष्ठियों में हिंदी को आम बोलचाल व कामकाज में शामिल करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय हिंदी विधि प्रतिष्ठान की ओर से हिंदी विधि सप्ताह के तहत दीवानी न्यायालय परिसर में संकल्प दिवस का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश सुशील कुमार ने दीप प्रज्जवलित कर सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। आर्चिड इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मैं रहूं या न रहूं, भारत यह रहना चाहिए कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
बाबा सुंदर सिंह बधिर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने छोटी सी नन्हीं सी प्यारी से आई एक परी के गीत पर कार्यक्रम की प्रस्तुति की। संस्थान के अध्यक्ष रामछबीले शुक्ला ने हिंदी के प्रयोग का संकल्प दिलाया। इस दौरान पूर्व विधायक रामसागर राव, रामअचल सिंह सेंगर व एडीजे सुनील मिश्रा ने हिंदी को आत्मसात करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

रिसिया के जगदीशपुर सोखा स्थित ग्लोबल लर्निंग स्कूल में विचार गोष्ठी व कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। संचालक शरदेंदु श्रीवास्तव ने पढ़ा, चल रही हैं आंधियां एक नए अंदाज में, खो रही हैं बेटियां इस दौर के आगाज में। छात्रा आस्था कटियार ने पढ़ा, इस करुणा कलित हृदय में अब विकल रागिनी बजती है और गुनीत कौर ने ये मां क्या लिखूं तेरी तारीफ में, करोड़ों कम लगते हैं।
फखरपुर के गजाधरपुर में शिक्षक सम्मान व काव्य गोष्ठी का आयोजन बीआरसी भवन में हुआ। बीईओ उपेंद्र त्रिपाठी व अमित श्रीवास्तव ने अध्यक्षता की। कार्यक्रम में अशोक मिश्र अन्न, संतोष सिंह, नीलेंद्र विक्रम सिंह, वीरेंद्र नाथ, अहमद खान आदि ने काव्यपाठ किया।
नानपारा के राहत जनता इंटर कॉलेज में भी हिंदी दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य डॉ. दीनबंधु शुक्ला ने हिंदी भाषा के महत्व और उसकी जानकारियों को छात्र-छात्राओं से साझा किया। वरिष्ठ प्रवक्ता रामकृष्ण यादव ने निज भाषा उन्नति अहै सब उन्नति का मूल के भाव को समझाते हुए हिंदी के प्रयोग पर जोर दिया।
शिक्षक मोहम्मद शरीफ व अरुण चौधरी ने कहा कि हिंदी हमारी शान है। हम सबको इसका मान बढ़ाना चाहिए। सरस्वती विद्या मंदिर रुपईडीहा में हिंदी दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। राष्ट्र प्रथम, स्वच्छता पॉलीथिन उन्मूलन और भारत बदल रहा है विषयों पर निबंध प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने कहा कि हमारा मूल हिंदी से ही शुरू होता है।
सीमा स्कूल में हिंदी दिवस पर वाद-विवाद, निबंध और सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में रुचि, आयुष, नैंसी आदि ने प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य प्रवेश कुमार श्रीवास्तव ने हिंदी को अपनी दिनचर्या में उतारने का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें