फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: अब 24 घंटे खुलेंगे हाईवे के पेट्रोलपंप

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। राष्ट्रीय राजमार्गों पर स्थित पेट्रोलपंप अब 24 घंटे खुले रहेंगे। इन्हें रात नौ बजे से सुबह सात बजे तक बंद रखने का आदेश निरस्त कर दिया गया है। जिले में डीजल व पेट्रोल की किल्लत होने के बाद प्रशासन ने पेट्रोल पंपों के खुलने व बंद होने का समय निर्धारित किया था। डीएसओ नरेंद्र तिवारी ने बताया कि अब स्थिति सामान्य होने के बाद यह प्रतिबंध समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि हाईवे पर रात में यात्रा करने वाले वाहन चालकों को अब ईंधन के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। उन्होंने पंप संचालकों को निर्देश दिए हैं कि सभी नियमानुसार समय में पेट्रोलपंपों को खोलकर वाहनों को ईंधन उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें