फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार टूटने से मासूम की मौत

Sun, 13 Sep 2015 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
चाकूजोत गांव में एक ग्रामीण के घर के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजरी है। शनिवार देर रात शॉर्ट सर्किट के बाद तार टूटकर गिर गया। घर के बाहर चारपाई पर सो रहे भाई-बहन तार की चपेट में आ गए। मौके पर ही एक मासूम की झुलस कर मौत हो गई। चार बहनों की हालत गंभीर है। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। इनमें से तीन की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


रानीपुर थाना अंतर्गत चाकूजोत गांव निवासी नफीस के मकान के ऊपर से हाईटेंशन विद्युत लाइन गुजरी है। शनिवार को परिवार मकान के बाहर चारपाई पर सो रहा था। रात डेढ़ बजे के आसपास अचानक विद्युत लाइन का तार टूटकर गिर गया।

चारपाई पर सो रहे नफीस का आठ वर्षीय पुत्र गुलफाम, पुत्री हशीबा (13), मुन्नी (3), अजमेरी (10) और सकीना (9) चपेट में आ गए। जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते, तब तक करंट से झुलसकर गुलफाम ने दम तोड़ दिया। मौके पर गांव के लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन


आननफानन में उपकेंद्र को सूचना देकर सप्लाई कटवाई गई। रात में ही झुलसी बहनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां मुन्नी, अजमेरी और सकीना की हालत नाजुक देखकर डॉक्टरों ने उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है। घटना की सूचना पाकर अधिशासी अभियंता आरिफ अहमद व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। तार टूटने के मामले की जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें