फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत

Wed, 05 Jul 2023 12:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
नानपारा/मटेरा (बहराइच)। मटेरा थाना क्षेत्र के नानपारा-बहराइच मार्ग पर मंगलवार सुबह एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई और बाइक पर ही सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए नानपारा सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


मटेरा थाना क्षेत्र के मेहरबानपुरवा गांव निवासी सैलून खां (60) मंगलवार की सुबह पत्नी जोहरा बेगम (58) व कमरजहां (22) के साथ बाइक से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नानपारा जा रहे थे। इसी दौरान नानपारा-बहराइच मार्ग पर मटेरा थाना क्षेत्र के डिहवा पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
हादसे में तीनों घायल हो गए। पीछे से गुजर रहे राहगीरों ने एंबुलेंस को फोन कर तीनों को इलाज के लिए सीएचसी नानपारा भेजवाया जहां चिकित्सकों ने जोहरा बेगम को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल सैलून खां व कमर जहां को प्राथमिक इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सीएचसी डॉ. चंद्रभान ने बताया कि एंबुलेंस से घायलों को सुबह 8:30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। दो घायलों की स्थिति गंभीर देख उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गय। उन्होंने बताया कि चालक हेलमेट नहीं लगाए था जिसके चलते सिर में गंभीर चोट आई है। मटेरा थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें