फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कटान रोकने के लिए लगेंगे बांस के पौधे

Wed, 05 Jul 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सरयू नदी का जलस्तर लगातार घट-बढ़ रहा है। बाढ़ की आशंका के मद्देनजर डीएम ने सभी प्रशासनिक अफसरों को अलर्ट कर दिया है। इसके साथ ही कटान वाली जगहों पर बांस के पौधे लगाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


दोपहर तीन बजे एल्गिन ब्रिज पर सरयू नदी का जलस्तर खतरे के निशान 106.07 के सापेक्ष 104.786 मीटर रिकार्ड किया गया। जल मापक जगदीश प्रसाद ने बताया कि प्रति दो घंटे में एक सेमी घाघरा नदी का जलस्तर घट रहा है। जलस्तर घटने से प्रशासन ने राहत की सांस ली। डीएम मोनिका रानी ने बताया कि जिले की महसी, कैसरगंज, मिहींपुरवा व नानपारा तहसील बाढ़ प्रभावित रहती है।
ऐसे में जहां पर तटबंध है और नदी के किनारे जो गांव बसे हैं, उनको कटान से बचाने के लिए रणनीति बनाई जा रही है। वहां नदी के आसपास बांस के पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए वन विभाग, सिंचाई विभाग व डीसी मनरेगा को जिम्मेदारी दी गई है। डीएम ने बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन की तैयारी पूरी है। सभी अफसरों को भी अलर्ट मोड पर रहने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

गिरीजापुरी बैराज से नदी में मंगलवार को भी एक लाख सात हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। सरयू ड्रेनेज खंड के सहायक अभियंता वीवी पाल ने बताया कि नदी का जलस्तर घटा है। हालांकि नेेपाल में बारिश के चलते पानी छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें