फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तेज रफ्तार टैंकर ने चाचा-भतीजे को रौंदा

Fri, 18 Aug 2023 06:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
कल्पीपारा मछली लेने जा रहे थे दोनो, दुलारपुर टोल प्लाजा के पास हादसा
विज्ञापन


फोटो- 43, 44
संवाद न्यूज एजेंसी

बहराइच। दरगाह थाना क्षेत्र निवासी चाचा-भतीजे शुक्रवार की दोपहर बाइक से मछली खरीदने के लिए कल्पीपारा जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार टैंकर ने उन्हें रौंद दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।

दरगाह थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दुलारपुर के मजरा बघिहा निवासी सद्दाम (28) अपने भतीजे करीमुद्दीन (18) के साथ शुक्रवार की दोपहर बाइक से मछली लेने कल्पीपारा जा रहे थे। इसी दौरान आसाम हाईवे पर दुलारपुर टोल प्लाजा के पास उन्हें तेज रफ्तार टैंकर ने रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया और रोते-बिलखते परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। परिजनों ने दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मौत की पुष्टि कर दी। हादसे के बाद टैंकर चालक मौके पर वाहन छोड़ कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टममार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि टैंकर को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें