फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कुएं में उतराती मिली मासूम, हत्या का आरोप

Fri, 18 Aug 2023 06:40 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता ने मासूम के गले पर नाखून के निशान होने का लगाया आरोप
विज्ञापन


फोटो- 45

संवाद न्यूज एजेंसी

बहराइच। रामगांव थाना क्षेत्र निवासी एक ढाई वर्षीय मासूम का शव संदिग्ध हालात में बृहस्पतिवार की शाम कुएं में उतराता मिला। शव मिलने पर परिजनों ने रंजिशन हत्या कर शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

रामगांव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेहटाभैया खास अंशिका (2.5) बृहस्पतिवार की शाम अचानक गायब हो गई। जिसके बाद परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद भी जब मासूम नहीं मिली तो परिजन बिलखने लगे। इसी दौरान घर से 300 मीटर दूर स्थित एक कुएं में उसका शव उतराता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव की सूचना मिलते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। मृतका के पिता अशोक कुमार ने मासूम की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। अशोक ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनकी बेटी घर से इतनी दूर जा ही नहीं सकती। वहीं अगर उसकी मौत डूबने से हुई होती तो उसका पेट फूला होता। अशोक ने मृतका के गले पर नाखून के निशान होने की बात भी कही है। थाना प्रभारी अमितेन्द्र सिंह ने बताया कि परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपेार्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें