बहराइच। जल्द ही बहराइच व रूपईडीहा हाईवे पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम होंगे। नेपाल को जोड़ने वाले इस मार्ग से निकलने वाले लोगाें की निगरानी की जाएगी। हाईवे पर सीसीटीवी कैमरे, हाईमास्ट लाइट, स्पीडगन आदि लगाए जाएंगे। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने इन काम को करने की मंजूरी दी है।
डीएम मोनिका रानी ने बताया कि बहराइच-रूपईडीहा मार्ग पर चीनी मिल, बाबागंज व सुमेरपुर सहित जिले के अन्य दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्रों में सुरक्षात्मक कार्य के तहत संकेतक बोर्ड, हाईमास्ट लाईट व रिफ्लेक्टर बोर्ड व सीसीटीवी कैमरे व स्पीडगन भी लगवाए जाएंगे।
उन्होंने स्कूल वाहनों के चालकों का स्वास्थ्य व ड्राइविंग प्रशिक्षण भी कराए जाने का निर्देश दिया। बैठक में मौजूद शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधियों को डीएम ने निर्देश दिए कि अनफिट वाहनों संचालन न करें। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अफसर मौजूद रहे।