फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट

Mon, 11 Aug 2025 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
 स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी।   -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जिले में जोरों पर हैं, लेकिन इसके साथ ही सुरक्षा एजेंसियां भी पूरी तरह सतर्क मोड में आ गई हैं। भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा के मद्देनजर रविवार से ही हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सीमा की निगरानी करने वाले सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने चौकसी को और कड़ा कर दिया है। इसके साथ ही सीमावर्ती थानों की पुलिस को भी सजग रहकर क्षेत्र की निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन



रुपईडीहा बॉर्डर समेत जिले के सभी सीमाई इलाकों में एसएसबी के जवान लगातार गश्त कर रहे हैं। सीमा पार से आने-जाने वाले हर व्यक्ति की पहचान पत्र के साथ गहन जांच की जा रही है। वाहनों के कागजात चेक कर रजिस्टर में एंट्री की जा रही है और मेटल डिटेक्टर से तलाशी भी ली जा रही है।

संदिग्ध व्यक्तियों से मौके पर ही पूछताछ की जा रही है, उनके सामान की भी बारीकी से जांच हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र से लगने वाले रास्तों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। रविवार को एसएसबी जवानों ने सीमा के सभी मार्गों और चेकपोस्ट पर सघन तलाशी अभियान चलाया।
विज्ञापन


अधिकारियों के निर्देश पर दोनों देशों के बीच चलने वाले हर वाहन और व्यक्ति को बिना जांच के आगे बढ़ने नहीं दिया जा रहा है। पैदल आने-जाने वालों से भी पूछताछ की जा रही है। उनके बैग, सामान व दस्तावेजों की जांच भी की जा रही है।

सुरक्षा को और पुख्ता करने के लिए चेकपोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनसे हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। रात में नाइट विजन कैमरे से निगरानी की जा रही है ताकि अंधेरे का फायदा उठाकर कोई भी संदिग्ध गतिविधि न हो सके।


एसएसबी के कमांडेंट गंगा सिंह ने बताया कि सीमा पर गश्त बढ़ा दी गई है और जवान चौबीसों घंटे तैनात रहकर सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे हैं। स्वतंत्रता दिवस पर किसी भी तरह की सुरक्षा चूक न हो, इसके लिए हर स्तर पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

राष्ट्रविरोधी तत्वों की पहचान और उन पर कड़ी नजर रखने के लिए खुफिया तंत्र भी सक्रिय कर दिया गया है। जवानों को साफ निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी संदिग्ध हरकत पर तुरंत कार्रवाई की जाए। स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि वे किसी भी अजनबी या संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस या एसएसबी को दें।



विशेष चौकसी बरतने के निर्देश
पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर नेपाल सीमा से लगने वाले रुपईडीहा, मोतीपुर, मुर्तिहा, सुजौली और नवाबगंज थानों की पुलिस को भी अलर्ट किया गया है। सभी थानाध्यक्षों को नेपाल की खुली सीमा से लगने वाले जंगल, नदी और ग्रामीण अंचलों के रास्तों पर विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि सीमा पर पुलिस और एसएसबी के जवान समन्वय बनाकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें