फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोशाला पहुंचा हाथियों का झुंड, तबाह की 10 बीघे नेपियर घास

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। जंगल से रास्ता भूलने के चलते हाथियों का एक झुंड बलहा ब्लॉक की गोशाला आ धमका। गुस्साए हाथियों ने गोशाला के कई पिलर तोड़ डाले और तारों को उजाड़ दिया। गौशाला पर मौजूद मजदूर जान बचाकर वहां से भाग गए।
विज्ञापन

बीडीओ बलहा संदीप कुमार ने बताया की बुधवार की रात लगभग नौ बजे हाथियों का एक झुंड रास्ता भटक कर अस्थाई गोशाला नौसर गुमटिया आ गया। इस झुंड में 14 हाथी थे। हाथियों की चिंघाड़ सुन मजदूर गोशाला से भाग गए। हाथियों ने गोशाला में लगी 10 बीघे नेपियर घास तहस नहस कर दी। वहीं बाड़े को उखाड़ दिया। गुस्साए हाथियों ने बाड़े में लगे तार तोड़ दिए और पिलर उखाड़ दिए। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह सचिव मिथिलेश यादव के साथ मौके का निरीक्षण कर क्षति का आकलन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें