फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी तराई में पड़ रही भारी

विज्ञापन
बहराइच में दोपहर के समय छायी बदली व गुजरते लोग। - फोटो : बहराइच में दोपहर के समय छायी बदली व गुजरते लोग।
विज्ञापन
बहराइच। तराई में मौसम रोज करवट ले रहा है। मंगलवार को दोपहर बाद करीब आधे घंटे के लिए धूप जरूर निकली, लेकिन ठिठुरन और गलन से लोगों को कोई राहत नहीं मिली। आठ किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली सर्द हवाओं ने पूरे दिन लोगों को बेहाल किए रखा। जिले में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री व अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठंड के चलते जनजीवन प्रभावित रहा
विज्ञापन


मंगलवार सुबह तराई क्षेत्र में हल्के कोहरे और धुंध के साथ हुई। कुछ ही देर में कोहरा छंट गया, लेकिन हाड़ कंपाने वाली ठंड बनी रही। कड़ाके की ठंड के कारण शहर में सामान्य दिनों की तुलना में आवागमन कम दिखा। अधिकांश लोग घरों में दुबके रहे। सर्द हवाओं ने ठिठुरन और गलन को और बढ़ा दिया। दोपहर करीब एक बजे जब धूप निकली तो लोगों को कुछ राहत की उम्मीद जगी, लेकिन ठंडी हवाओं के चलते धूप बेअसर रही। शाम ढलते ही एक बार फिर ठंड ने अपना प्रकोप दिखाया।

आंचलिक मौसम विभाग के विशेषज्ञ एके सिंह ने बताया कि पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी के कारण पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इसी वजह से तराई क्षेत्र के तापमान में सुधार नहीं हो पा रहा है। उन्होंने बताया कि नव वर्ष तक मौसम में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं।
विज्ञापन


फिर पड़ सकता है घना कोहरा

मौसम विभाग के तकनीकी विशेषज्ञों के अनुसार पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और पछुआ हवाओं के साथ आ रही नमी के कारण जिले में फिर घना कोहरा छा सकता है। आने वाले दिनों में सुबह के समय दृश्यता कम रहने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें