फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदा कर्मियों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं बेपटरी

विज्ञापन
बाबागंज पीएचसी पर प्रदर्शन करते संविदाकर्मी। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
बहराइच। मांगें न पूरी होने पर एनएचएम संविदाकर्मियों ने सीएचसी व पीएचसी पर कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। स्वास्थ्य कर्मियों के प्रदर्शन से जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बेपटरी रहीं। संविदाकर्मियों के प्रदर्शन से टीकाकरण पर असर पड़ा है। जिले में लगभग 15 हजार लोगों को कोविड का टीका नहीं लग सका। सीएचसी-पीएचसी पर इलाज कराने के लिए आने वाले मरीजों को परेशान होना पड़ा। सात सूत्री मांगें पूरी न होने पर बुधवार को भी एनएचएम कर्मी सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

जिले में 14 सीएचसी व 49 पीएचसी संचालित है। जिसमें लगभग 900 एनएचएम संविदाकर्मी कार्यरत हैं। यह सभी कई महीनों से संविदा कर्मियों के समायोजन, सातवें वेतन मान का लाभ देने, रिक्त पदों पर गैर जनपद स्थानांतरण, सामूहिक बीमा, ठेकादारी प्रथा से छुटकारा, आशा बहुओं का नियत मानदेय आदि की मांग कर रहे हैं, लेकिन संघ की मांगो पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष जुबेर खान ने बताया कि संविदा कर्मी मांगों को लेकर 29 नवंबर को लखनऊ में एनएचएम कार्यालय का घेराव व मिशन निदेशक के प्रतिनिधि से वार्ता की गई थी, लेकिन उनकी ओर से हमारी मांगो के संबंध में कोई भी लिखित पत्र नहंी दिया गया। जिसके बाद कार्य बहिष्कार किया गया है। उन्होंने बताया कि बुधवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर सभी कर्मचारी एकत्र होंगे और हाथ पर काली पट्टी बांध कर अपना विरोध प्रदर्शन करेंगे।
15 हजार लोगों को नहीं लगा टीका
जिले के सभी सीएचसी-पीएचसी में संविदाकर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार किया। जिससे जिले में 15 हजार लोगों को कोविड का टीका नहीं लग सका। हड़ताल से डोर टू डोर टीकाकरण का पूरा कार्य प्रभावित रहा। स्वास्थ्य महकमा टीकाकरण प्रभावित न हो, इसके लिए प्लान तैयार कर रहा है।
विज्ञापन

सामूहिक अवकाश लेकर कर्मियों ने किया प्रदर्शन
बाबागंज। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ आह्वान पर संविदा कर्मियों ने प्रदर्शन कर अपना विरोध दर्ज करवाया। कार्य बहिष्कार में शामिल होने के लिए क्षेत्र के सभी स्वास्थ्य संविदा कर्मियों ने सामुहिक अवकाश लिया और बाबागंज मुख्यालय पर बैठकर प्रदर्शन किया। जिसमें पीएचसी नवाबगंज, रुपईडीहा, बाबागंज के डॉक्टर सुरेश गुप्ता, उमेश सिंह समेत दर्जनों कर्मी शामिल रहे।
कर्मियों ने नारेबाजी कर दर्ज कराया विरोध
खैरीघाट। सात सूूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारी लगातार दूसरे दिन भी कार्य बहिष्कार पर रहे। कर्मचारियों ने सरकार के विरोध में नारेबाजी कर अपनी नाराजगी जताई। सीएचसी शिवपुर में एनएचएम कर्मिर्यों के कार्य बहिष्कार से आयुष्मान स्वास्थ्य योजना, टीकाकरण, मातृत्व स्वास्थ्य, जननी सुरक्षा योजना,जननी शिशु सुरक्षा योजना, आशा कार्यक्रम, बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम, कोरोना टीकाकरण आदि कार्य प्रभावित रहा। इस मौके पर शिवपुर ब्लाक अध्यक्ष डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी, बीपीएम दुर्गेश सिंह, बीसीपीेएम सुशील कुमार बाजपेई, करुणाकर गौतम, अर्जुन भारती, ओम प्रकाश वर्मा, सीएचओ रामेंद्र, रुचि पटेल आदि शामिल रही।
प्रदर्शन कर प्रभारी चिकित्साधिकारी को सौंपा ज्ञापन
मिहीपुरवा। प्रदेश कार्यकारिणी के आह्वान पर एनएचएम के सैकड़ों संविदा कर्मी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। इसके बाद संविदा कर्मचारियों सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी का अपना मांग पत्र सौंपा। प्रदर्शन में डॉ. संदीप, डॉ.उपेंद्र, राधेश्याम, अजय यादव, विनय प्रकाश वमा, प्रमिला, रेनू, प्रिया, अनीता, पूनम, सद्दाम हुसैन, अंबुज, कंचन, सुरेंद्र कुमार, सुरेंद्र गुज्जर आदि मौजूद रहे।
मांगे न पूरी होने तक जारी रहेगा प्रदर्शन
कैसरगंज। कैसरगंज सीएचसी में तैनात संविदा कर्मचारियों, एएनएम व सीएचओ ने प्रदर्शन किया। विनियमितीकरण व समायोजन समेत सात सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर एएनएम अंकिता सिंह, चित्रा गौतम, स्वाति, पुष्पा, प्रियंका मिश्रा, नीलू, पुष्पांजलि, आदित्य गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
समस्या के निराकरण के लिए की गई वार्ता
एनएचएम कर्मियों के हड़ताल पर जाने से लगभग 15 हजार लोगों का टीकाकरण प्रभावित हुआ है। प्रतिदिन 25 हजार लोगों टीकाकरण किया जा रहा है। टीके की महत्ता को देखते हुए एनएचएम कर्मियों से वार्ता कर हड़ताल को समाप्त करने की अपील की गई है। -डॉ. अजीत चंद्रा, प्रभारी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें