फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: स्वास्थ्य विभाग को मिला नव निर्मित सीएचसी भवन

विज्ञापन
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के हस्तांतरण के दौरान मौजूद सीडीओ व अन्य।
विज्ञापन
विशेश्वरगंज। ग्राम पंचायत सेमरा में नव निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन को मंगलवार को सीडीओ मुकेश चंद्र ने स्वास्थ्य विभाग को हस्तांतरित कर दिया। इस मौके पर उन्होंने सीएमओ को नए भवन की चाबी सौंपी। नई व्यवस्था से क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलने की उम्मीद बंधी है।
विज्ञापन

हस्तांतरण के बाद सीडीओ ने कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में बने नवनिर्मित छात्रावास का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इसके बाद सीडीओ विकास खंड कार्यालय विशेश्वरगंज पहुंचे, जहां उन्होंने जॉब कार्ड, आवास, पेंशन, आईजीआरएस से जुड़े लंबित प्रकरणों और विभिन्न विकास कार्यों की क्रमवार समीक्षा की। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि लंबित मामलों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन


बैठक में बीडीओ दीपेंद्र कुमार पांडेय, प्रभारी सहायक विकास अधिकारी अरुण कुमार पांडेय, एडीओ आईएसबी सूर्य बक्स सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. कुनाल, ग्राम पंचायत सचिव सतवंत सिंह, अनुराधा चौरसिया, प्रवीण कुमार, अर्जुन कुमार, विजय मिश्रा, भूपेंद्र तिवारी, लक्ष्मी नारायण, महेश प्रताप, वरिष्ठ लिपिक जमील अहमद, एपीओ संदीप त्रिपाठी समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें