फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग सतर्क, 10 बेड आरक्षित

Fri, 28 Oct 2016 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। सीएमएस ने जिला अस्पताल में पांच डॉक्टरों की टीम गठित करने के साथ 10 बेड भी रिजर्व किए हैं। सीएमओ ने जिले के सभी पीएचसी व सीएचसी अधीक्षकों को चिकित्सीय सुविधाएं दुरुस्त रखने व एंबुलेंस तैनात करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन



मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण लाल के मुताबिक दीपावली पर अप्रिय घटना से निपटने के लिए चिकित्सकीय व्यवस्थाएं दुरुस्त की गई हैं। प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर डॉक्टरों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर एंबुलेंस मौजूद रहेगी। गर्भवती व बुजुर्ग वायु प्रदूषण व पटाखों की आवाज से दूर रहें।

उन्होंने कहा कि इमरजेंसी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के मोबाइल नंबर 9454455262 पर संपर्क किया जा सकता है। उधर, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. डीके सिंह के मुताबिक आकस्मिक चिकित्सा टीम गठित की गई है। इसमें वरिष्ठ परामर्शदाता, ईएनटी सर्जन, आर्थो सर्जन, वरिष्ठ सर्जन व नेत्र सर्जन शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस टीम को दीपावली के मौके पर जिला मुख्यालय पर उपस्थित रहने व मोबाइल फोन ऑन रखने का निर्देश दिया गया हैं। अस्पताल में 10 बेड आरक्षित किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें