फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मेडिकल कॉलेज में नर्सिंग की कक्षाएं शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। मेडिकल कॉलेज में सोमवार से बीएससी नर्सिंग की कक्षाएं शुरू हो गईं। पहले दिन उपस्थित विद्यार्थियों की संख्या आधी रही। कक्षाएं सुबह दस से दोपहर दो बजे तक चलीं।
विज्ञापन

दिसंबर में प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद दो जनवरी कक्षाएं शुरू की जानी थीं। इसी बीच शीतलहर की वजह से 14 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया गया। 15 जनवरी को रविवार होने के कारण सोमवार से कक्षाओं का संचालन शुरू किया गया। पहलेे दिन पंजीकृत 60 विद्यार्थियों में से 35 कक्षा में पहुंचे। प्राचार्य डॉ. संजय खत्री ने बताया कि कक्षाएं शुरू हो गई हैं। कोशिश है कि बेहतर तरीके से पढ़ाई कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें