फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में जिला छठे पायदान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पहली बार गर्भवती होने वाली महिलाओं की बेहतर देखभाल और समुचित पोषण के उद्देश्य से सरकार की ओर से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना शुरू की गई थी। इसमें जिले में 80272 महिलाओं का अब तक पंजीकरण हुआ है। योजना में जिले को प्रदेश में छठा स्थान मिला है।
विज्ञापन

जनवरी 2017 में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना शुरू हुई थी। योजना के तहत पहली बार गर्भवती होने वाली महिलाओं की बेहतर देखभाल व समुचित पोषण के उद्देश्य से छह पांच हजार रुपये दिए जाते हैं। सीएमओ डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश ने कीर्तिमान स्थापित किया है। चार साल में इस योजना के तहत एक करोड़ से अधिक महिलाओं का पंजीकरण करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़े में फरवरी माह में जिले को प्रदेश में छठा स्थान मिला है।
वहीं, जनपद में वर्ष 2017 से 2020 के दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत जनपद में 80272 महिलाओं का पंजीकरण किया गया है। सीएमओ ने बताया कि कोरोना काल में भी इस योजना के तहत महिलाओं का बराबर पंजीकरण हो रहा था और उनके खाते में बराबर धनराशि भी पहुंच रही थी। योजना के नोडल अधिकारी डॉ. अजीत चंद्रा का कहना है कि इस कार्य में जिला कार्यक्रम सहायक दिलीप कुमार व प्रवीण कुमार शर्मा व आशा कार्यकर्ताओं की भी इसमें अहम भूमिका रही। सभी स्वास्थ्य कर्मी बधाई के पात्र हैं ।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि पहली बार गर्भवती होने पर योजना के तहत पंजीकरण के लिए गर्भवती और उसके पति का कोई पहचान पत्र या आधार कार्ड, मातृ-शिशु सुरक्षा कार्ड, बैंक पासबुक की फोटो कॉपी जरूरी है। बैंक अकाउंट ज्वाइंट नहीं होना चाहिए, निजी अकाउंट ही मान्य होगा।
पंजीकरण कराने के साथ ही गर्भवती को प्रथम किस्त के रूप में 1000 रुपये दिए जाते हैं। प्रसव पूर्व कम से कम एक जांच होने और गर्भावस्था के छह माह बाद दूसरी किश्त के रूप में 2000 रुपये और बच्चे के जन्म का पंजीकरण होने और बच्चे के प्रथम चक्र का टीकाकरण पूरा होने पर धात्री महिला को तीसरी किस्त के रूप में 2000 रुपये दिए जाते हैं। सभी भुगतान गर्भवती के बैंक खाते में ही किए जाते हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें