फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वह पानी मांगता रह गया... और थम गईं सांसें

Thu, 11 Jun 2015 10:13 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो/ बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण गर्मी जानलेवा बन गई है। गुरुवार सुबह महिला थाने के पास एक 60 वर्षीय वृद्ध ने गर्मी से तड़प-तड़पकर दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह गश खाकर गिर पड़ा था और पानी मांगते-मांगते उसकी सांसें थम गईं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

एक 60 वर्षीय राहगीर गुरुवार सुबह कचहरी की ओर से लौट रहा था। महिला थाने के सामने पहुंचने पर वह पेड़ की छांव में सुस्ताने लगा। इसके बाद उठकर वह 20 मीटर ही चला था तभी गश खाकर गिर पड़ा। आसपास के लोग दौड़े। लोगों ने तत्काल कोतवाली नगर को सूचना दी जब तक पुलिस पहुंचती तब तक राहगीर ने दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक राहगीर गर्मी से बेहाल था। मौके पर पांच मिनट तक पानी मांगते हुए तड़पता रहा पर लोग जब तक उसे पानी दे पाते उसकी मौत हो गई।  
सूचना पाकर कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र वर्मा भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों से शव की शिनाख्त करवाने की कोशिश की लेकिन पहचान नहीं हो सकी। इस पर पंचनामा के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को यह भी बताया कि दम तोड़ने वाले राहगीर को सुबह दीवानी कचहरी में देखा गया था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि शायद वह पेशी के सिलसिले में बहराइच आया होगा और लौटते समय गर्मी से उसकी हालत बिगड़ गई।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का सही पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि ग्रामीण की तलाशी ली गई लेकिन उसके पास ऐसा कोई कागज नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। उन्होंने बताया कि जेब में सिर्फ 170 रुपये मिले। उसके हाथ में एक खाली झोला भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें