फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक की तलाश में खाक छान रही हरियाणा पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। हरियाणा की एक महिला का सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक फोटो वायरल करना शहर के चिकित्सक को भारी पड़ गया। महिला ने हरियाणा में बहराइच के चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। चिकित्सक की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा की पुलिस ने क्लीनिक व घर पर रविवार देर शाम छापा मारा। छापे से पहले ही चिकित्सक फरार हो गया। चिकित्सक की तलाश में हरियाणा पुलिस खाक छान रही है। सही लोकेशन मिलने पर चिकित्सक की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है।
विज्ञापन

शहर के डिगिहा तिराहे पर महेश चिल्ड्रेन पॉली क्लीनिक स्थित है। क्लीनिक के चिकित्सक डॉ. शिशिर अग्रवाल को गिरफ्तार करने के लिए हरियाणा की पुलिस आई हुई है। दरगाह थानाध्यक्ष मधुपनाथ मिश्रा ने बताया कि हरियाणा के करनाल जिले के करनाल थाने में तैनात महिला निरीक्षक कविता के नेतृत्व में टीम बहराइच आई है। थाने की पुलिस के साथ हरियाणा की पुलिस ने आवास व क्लीनिक पर छापा मारा, मगर इससे पहले ही चिकित्सक फरार हो गया। दरगाह थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि चिकित्सक हरियाणा की किसी महिला से फोन के जरिए बात व चैट करते थे। चिकित्सक पर आरोप है कि उन्होंने महिला की आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दी। महिला को जानकारी हुई थी तो उसने करनाल थाने में बहराइच के चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। चिकित्सक की गिरफ्तारी के लिए हरियाणा पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें