फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: परमिट न होने पर सीज की हरियाणा की बस

Tue, 11 Nov 2025 01:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। सहायक संभागीय परिवहन विभाग की टीम ने सोमवार को हरियाणा की एक बस को सीज करते हुए विभिन्न खामियां मिलने पर 68 वाहनों का चालान किया। टीम ने यह कार्रवाई शहर समेत नानपारा-रुपईडीहा मार्ग पर वाहनों की सघन जांच अभियान के दौरान की है।
विज्ञापन


यातायात माह के तहत सोमवार को एआरटीओ प्रवर्तन ओपी सिंह की अगुवाई में शहर के बाहरी छोर व नानपारा-रुपईडीहा मार्ग पर वाहनों की जांच को लेकर सघन अभियान चलाया गया। टीम ने मानक को दरकिनार कर संचालित हो रहे 23 डंपर का चालान काटा।

45 अन्य दो पहिया व चौपहिया वाहनों का सीटबेल्ट, हेलमेट, कागजात, चालक लाइसेंस व अन्य खामियों के चलते मौके पर ही चालान किया गया। इसके अलावा हरियाणा प्रदेश की एक बस बिना परमिट के सवारियों को ले जाती मिली। उसको सीज कर दिया गया।
विज्ञापन


एआरटीओ प्रवर्तन सिंह ने बताया कि यातायात माह के दौरान नियमों को दरकिनार कर सड़कों पर दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ मौजूदा समय सघन जांच अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें