बौंडी के भौरी गांव में काटे गए हरे पेड़।
बहराइच। बौंडी थाना के भौरी, बिसवां, संगवा और बमियारी गांवों में आम, गूलर और शीशम के पेड़ों की अवैध कटान इस समय धड़ल्ले से हो रही है। मंगलवार रात पांच पेड़ काट दिए गए। ग्रामीणों का कहना है कि लकड़ी काटने वाले बेखौफ होकर पेड़ों को काट रहे हैं। दो दिन पहले भी आठ से अधिक पेड़ काटे गए थे। ग्रामीणों ने मामले की जानकारी जिलाधिकारी को दी है। इस पर वन दारोगा जुबेर खान ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने बताया कि कुछ लोग चोरी-छिपे कटान कर रहे हैं, मौके की जांच के लिए अन्य स्थानों पर वन वाचर गुड्डू सिंह को भेजा गया है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।