फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: बाइकों की टक्कर में दादा की मौत, पोता घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खैरीघाट। मुरलीपुरवा गांव निवासी अवधराम (60) अपने पोते पंकज (09) व एक अन्य रिश्तेदार के साथ शुक्रवार शाम पांच बजे कहीं जा रहे थे। इसी दौरान पंचायत भवन के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। भीषण हादसे में अवधराम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पोता पंकज व रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी मोतीपुर में भर्ती कराया गया है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें