फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: दूसरे समुदाय के नाना ने करा दिया नाती का खतना

विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा। कुर्मिनपुरवा गांव की दलित महिला ने दूसरे समुदाय के अपने समधी पर पीड़िता के पोते का खतना कराने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। इसके साथ ही आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



गांव निवासी मुन्नी देवी के मुताबिक, उनके बेटे राजू ने करीब चार वर्ष पहले गांव की ही दूसरे समुदाय की युवती सुघरी से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दंपती के दो बच्चे हुए, जिनमें तीन वर्षीय बेटी आशी और डेढ़ वर्षीय पुत्र राजा शामिल हैं।
पीड़िता के अनुसार कुछ दिन पहले सुघरी के पिता अपनी बेटी और दोनों बच्चों को मायके ले गए थे। आरोप है कि वहीं पर नाना और मामा ने मिलकर मासूम राजा का खतना करा दिया। इसकी जानकारी राजू और उसके परिवार को हुई तो उन्होंने विरोध जताया। मुन्नी देवी का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी बहू और दोनों बच्चों को आरोपियों ने जबरन अपने पास रखा है।
विज्ञापन

मोतीपुर थानाध्यक्ष आनंद चौरसिया ने बताया कि मामले में तहरीर और आईजीआरएस शिकायत प्राप्त हुई है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। सीओ प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें