नानपारा में ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर प्रधान पति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली नानपारा अंतर्गत ग्राम अमवा मौलवी निवासी रजा अहमद (35) बुधवार सुबह धान के खेत में नर्सरी रोपाई के लिए जोताई कर रहे थे।
कुछ दूरी पर गांव निवासी लीला पारा के प्रधान फरमान के खेत की भी ट्रैक्टर से जोताई हो रही थी। पलेवा करते समय लीलापारा के प्रधान फरमान का ट्रैक्टर फंस गया। लोगों ने निकालने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। इस पर रजा अहमद फरमान का ट्रैक्टर निकालने पहुंचे।
बैक गियर लगाने के बाद जैसे उन्होंने आगे बढ़ाने के लिए गियर लगाया। उसी समय ट्रैक्टर तेज आवाज के साथ पलट गया। रजा अहमद को संभलने का मौका नहीं मिला। मौके पर ही दबकर उनकी मौत हो गई। रजा अहमद की दो पत्नियां हैं। उनके छह बच्चे हैं।