फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर शान से फहरेगा तिरंगा

Fri, 14 Aug 2015 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह कलेक्ट्रेट व पुलिस लाइन में ध्वजारोहण के साथ स्कूलों में प्रभातफेरी निकाली जाएगी। परंपरागत तरीके से ध्वजारोहण होगा।
विज्ञापन


इस दौरान देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों में ही लोगों का पूरा दिन गुजरा। बाजार में तिरंगे की खूब बिक्री हुई। 


स्वतंत्रता दिवस पर्व का उत्साह, उमंग और उल्लास लोगों में शुक्रवार को दिखा। शहर के घंटाघर, पीपल चौराहा, डिगिहा, छावनी, चित्रशाला व छोटी बाजार में जगह-जगह तिरंगे की दुकानें सजी रहीं।
विज्ञापन


सरकारी भवनों को बिजली की झालरों से सजाया गया। शाम होते ही सरकारी भवन जगमगा उठे। कलेक्ट्रेट में सुबह 8 बजे जिलाधिकारी अभय कुमार ध्वजारोहण करेंगे।

इसी दौरान पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक नेहा पांडेय राष्ट्र ध्वज फहराएंगी। इसके बाद जिले के सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में भी ध्वजारोहण होगा। स्कूलों में प्रभात फेरी के बाद राष्ट्र ध्वज फहराया जाएगा।
विज्ञापन


स्कूलों में रंगारंग सांस्कृतिक व खेलकूद भी होंगे। इंदिरा स्टेडियम में साइकिल रेस 6:30 बजे शुरू होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें