बहराइच। कोतवाली क्षेत्र नानपारा के तकिया सरैया निवासी मारुफ अली ने एसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि क्षेत्र के ही हुसैनीपुवरा निवासी फिरोज ने कुछ दिन पहले नौकरी लगवाने के नाम पर उससे दस लाख बीस हजार सौ रुपये ले लिए। काफी दिन बाद भी नौकरी नहीं दिलाई, रुपये वापस मांगने पर गालीगलौज कर भगा देता है।
एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विश्वासघात और जान से मारने की धमकी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है। नानपारा प्रभारी कोतवाल अनिल उपाध्याय का कहना है कि प्रभारी निरीक्षक अवकाश पर हैं, उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।