पदक दिखाते गोविंद स्वरुप मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
बहराइच। नई दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में 17 मई को ताइक्वांडो की अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता हुई थी, जिसमें जनपद निवासी गोविंद स्वरुप मिश्रा ने रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है।
नई दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में 17 मई को आयोजित ताइक्वांडो की अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में श्रीलंका, इंडोनेशिया, मलेशिया, ताइवान, न्यूजीलैंड, कोरिया समेत 50 देशों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था।
प्रतियोगिता में जनपद के मोहल्ला कानूनगोपुरा दक्षिणी निवासी गोविंद स्वरुप मिश्रा ने फाइनल राउंड में श्रीलंका के खिलाड़ी को छह अंकाें से मात देकर रजत पदक पर कब्जा जमाया। गोविंद के कोच व बलरामपुर ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष जियाउल हसमत ने अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोविंद द्वारा रजत पदक हासिल करने पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। गोविंद ने अपनी जीत का श्रेय अपने कोच, माता, पिता, बहन व नानी को दिया है।