फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यपाल और मुख्यमंत्री आज बहराइच में

Tue, 08 Sep 2015 11:03 PM IST
बहराइच/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्यपाल रामनाइक और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज बहराइच आ रहे हैं। जिला प्रशासन ने इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। प्रशासन की तैयारियों का मंगलवार को ऊर्जा राज्यमंत्री यासर शाह ने जायजा लिया। मंडलायुक्त मुरलीधर दुबे और डीआईजी जेपी सिंह ने भी सुरक्षा प्रबंध  की जानकारी लेकर कार्यक्रम स्थल में रिहर्सल कराई।
विज्ञापन



राज्यपाल और मुख्यमंत्री शहर के डायमंड पैलेस में कुष्ठ जागरूकता कार्यशाला का उद्घाटन करेंगे। इनके साथ प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। सुरक्षा के लिए देवीपाटन मंडल के गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती समेत अन्य जनपदों की पुलिस फोर्स व ट्रैफिक पुलिस को सुरक्षा में लगाया गया है।

लगभग तीन हजार पुलिस कर्मी सुरक्षा ड्यूटी में मुस्तैद किए गए हैं। पुलिस लाइन मैदान में सुबह 9.45 बजे राज्यपाल और मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर लैंड करेगा। इसके बाद दोनों कार से डायमंड पैलेस के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें