फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: किसान के घर में लगी आग से लाखों का सामान जलकर राख

Sun, 05 Jan 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
जरवलरोड थानाक्षेत्र में कच्चे घर में लगी आग से जले सामान। - फोटो : स्रोत सोशल मीडिया
विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। नगर पंचायत के मोहल्ला तमोली टोला में शनिवार की रात किसान के कच्चे घर में आग लग गई। विकराल लपटें देख आसपास मौजूद ग्रामीणों की मदद से किसान ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर में रखी बाइकें, इंजन, गृहस्थी का सामान समेत लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

तमोली टोला निवासी किसान हरिराम निषाद के घर में देर रात अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग की लपटें देख चीखपुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर आए और मशक्कत कर आग पर काबू पाया। गृहस्वामी ने बताया आग से उनकी घर में रखी दो बाइकें, इंजन, दो ठेला, अनाज समेत गृहस्थी का लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। केले की खेती और ठेला लगाकर जीविकोपार्जन करते हैं। आग किन कारणों से लगी जानकारी नहीं हो पाई। ग्रामीणों ने बताया कि राजस्व टीम को सूचना दी गई थी, टीम नुकसान का आकलन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें