फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लाख का सामान राख

Wed, 29 Jul 2015 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। शहर से सटे मंडली गांव में मंगलवार रात किराने की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। दुकान  में रखी 10 हजार नकदी समेत छह लाख का सामान राख हो गया। पीड़ित ने डीएम को पत्र सौंपा है।
विज्ञापन


कोतवाली देहात अंतर्गत क्षेत्र मोहल्ला शेखदहीर बंजारीमोड़ निवासी हबीब अली पुत्र अमजद अली की किराने की दुकान मंडली गांव में है।

मंगलवार रात नौ बजे के आसपास हबीब दुकान बंद कर घर चला गया था। रात एक बजे के आसपास आस पड़ोस के लोगों ने दुकान से धुआं उठता देखा तो हबीब को सूचना दी गई।

वह जब तक मौके पर पहुंचता तब तक पूरी दुकान धधक उठी। तत्काल अग्निशमन केंद्र को सूचना दी गई लेकिन काफी देर तक दमकल न पहुंचने पर हबीब के साथ मिलकर क्षेत्र के लोगों ने आग बुझाने की मशक्कत शुरू की। रात दो बजे के आसपास किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


हबीब का कहना है कि दुकान में एक तिनका नहीं बचा है। 10 हजार रुपये से अधिक की नकदी कैश काउंटर में रखी हुई थी। वह जल गई है। इसके अलावा लगभग पांच लाख 90 हजार का सामान दुकान में था।
विज्ञापन


सब कुछ राख के ढेर में तब्दील हो गया है। हबीब का कहना है कि शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें