फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी : अयोध्या रूट पर 15 प्रतिशत तक घटा बसों का किराया

Sat, 13 Apr 2024 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
पुनीत चौरसिया
विज्ञापन

बहराइच। अयोध्या जाने वाले भक्तों के लिए रोडवेज विभाग से राहत भरी खबर है। जिले के डिपो की बसों के किराए के मूल्यों में लगभग 15 प्रतिशत की कटौती की गई है। ताकि अधिक से अधिक संख्या में रामभक्तों को भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त हो सके।
जनपद से डिपो की बसें अयोध्या जाती थीं, जिसमें समय भी अधिक लगता था और किराया भी ज्यादा था। लेकिन अब यात्रियों को अयोध्या जाने में समय व पैसे की बचत के साथ ही सहूलियतें भी रहेंगी। विभाग ने बताया कि पहले बसें बहराइच से आर्यनगर, कटरा, गोंडा होते हुए अयोध्या को जाती थीं। इसमें 25-30 किलोमीटर घूमकर जाना पड़ता था। सिंगल सड़क होने के चलते यात्रियों को जाम की समस्या के साथ ही अधिक किराया देना पड़ता था। लोगों की मुश्किलों को ध्यान में रखते हुए गोंडा में रेलवे क्रॉसिंग पर नवनिर्मित ओवरब्रिज के चालू हो जाने से अब सीधे बसें गोंडा होते हुए अयोध्या जाएंगी। इससे लोगों को कटरा नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन

किराये में तीस रुपये हुए कम
बहराइच से अयोध्या के लिए पहले यात्रियों से जहां 211 रुपये लिए जाते थे, वहीं अब 30 रुपये कम कर 181 रुपये लिए जाएंगे।
अयोध्या रूट पर चल रहीं 70 बसें
विभाग की ओर से बताया गया कि जनपदवासी बहराइच से अयोध्या सुबह चार बजे से शाम आठ बजे तक हर आधे घंटे में जा सकते हैं। अयोध्या रूट पर बहराइच डिपो की कुल 14 बसें तो वहीं मंडल के सभी डिपो की मिलाकर दोनों तरफ से आने-जाने वाली कुल 70 बसें चल रही हैं।
विज्ञापन


आरओबी बनने से दी गई रियायत
गोंडा में रेलवे के नवनिर्मित ओवरव्रिज के चालू हो जाने की वजह से बसों को घूमकर अतिरिक्त दूरी तय नहीं करनी पड़ रही है। इस वजह से डीजल की खपत कम होने से यात्रियों को किराये में भी रियायत दी गई है।
- प्रेम कुमार, एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें