फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर बिखरा सोना-चांदी और मोती, टूट पड़े लोग

Wed, 08 Jul 2015 09:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच/रामगांव। अब तक वाहनों से नोट की गड्डियां गिरने और उन्हें राहगीरों द्वारा बटोरने की घटनाएं तो आपने सुनी होंगी।
विज्ञापन


लेकिन, बहराइच में बुधवार दोपहर को रुपईडीहा की ओर से आ रहे बाइक सवार युवकों की गाड़ी में पीछे बंधी बोरी से सोने, चांदी के जेवर और बेशकीमती मोती के दाने सड़क पर एक किलोमीटर तक गिरते चले गए।

जिन्हें ग्रामीणों के साथ ही राहगीरों ने खूब लूटा। इसके चलते सड़क पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह जाम हटवाया। हालांकि, सड़क पर गिरे जेवर किसके हैं, ये नहीं पता चल सका।
विज्ञापन


रामगांव थाना अंतर्गत नानपारा-बहराइच मार्ग पर बुधवार दोपहर 12:30 बजे के आसपास रुपईडीहा की ओर से आ रहे बाइक सवार दो युवक गाड़ी पर पीछे बोरी बांधे हुए थे।

शायद सफर में झटका लगने से बोरी ढीली हो गई थी, जिससे बेगमपुर कस्बे के पास लोगों ने बाइक पर बंधी बोरी से कुछ चमकदार चीजें गिरती देखीं।

लोग नजदीक पहुंचे तो सोने-चांदी के गहने और मोती नजर आए। कुछ लोगों ने तुरंत जेवर व मोती उठा लिए तो कुछ ने बाइक सवार युवकों को आवाज देकर बताने की कोशिश की।

हालांकि, तेज रफ्तार में बाइक होने के चलते युवक कुछ सुन नहीं सके, इसके चलते लगभग एक किलोमीटर तक मार्ग पर जेवर बिखरते चले गए।

सड़क पर सोने-चांदी के गहने व बेशकीमती मोती बिखरने की सूचना जब आसपास गांव के लोगों को लगी तो हुजूम उमड़ पड़ा।

ग्रामीणों के साथ ही बाइक व कार से गुजरने वाले राहगीर भी वाहन को बीच सड़क पर रोककर जेवर उठाने लगे। किसी को थोड़े तो किसी को ज्यादा जेवरात मिले। सड़क पर बिखरे मोतियों को बीनने के चक्कर में जाम लग गया।

सूचना पाकर 40 मिनट बाद रामगांव थानाध्यक्ष डीपी कुशवाहा मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक लोग जेवर व मोती बटोर चुके थे।

मौके पर पहुंचे सिपाहियों के हाथ भी चांदी के कुछ दाने लगे। लगभग दो बजे स्थिति सामान्य हो सकी।

मगर जेवर किसके थे, ये पता नहीं चल सका। घटना को लोग अजूबा मान रहे हैं। वहीं, जिसने जितने जेवर पाए, वह उसे अपनी किस्मत बता रहा है।

तस्करी की आशंका
बाइक सवार रुपईडीहा की ओर से आ रहे थे। लोगों के शोर मचाने पर भी वो नहीं रुके, जबकि कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आवाज देने पर उन्होंने बाइक की स्पीड और तेज कर दी थी।

ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि, बोरी से बिखरे सोने-चांदी के जेवर और मोती तस्करी करके लाए गए थे। थानाध्यक्ष रामगांव डीपी कुशवाहा का कहना है कि मौके पर दल-बल के साथ पहुंचे थे।
विज्ञापन


मगर तब तक ग्रामीण जेवर बटोर चुके थे। लोगों से पूछताछ भी की गई, लेकिन जेवर किसके बिखरे हैं। उसकी जानकारी नहीं हो सकी। जांच की जा रही है।

चार किलो से अधिक जेवर होने का अनुमान
जिस अंदाज में एक किलोमीटर तक सड़क पर जेवर बिखरे हैं। उससे प्रत्यक्षदर्शी अनुमान लगा रहे हैं कि जेवर कम से कम चार से पांच किलो होंगे। इनमें सोने-चांदी के दाने के साथ ही बेशकीमती मोती भी थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें