बहराइच। रेलवे ने गोंडा स्टेशन पर नान इंटरलॉकिंग काम के चलते गोकुल एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनों को बहराइच से चलाने का निर्णय लिया है।
यह परिवर्तन महज 12 से 16 जुलाई तक के लिए किया गया है। पूर्व में संचालित दस पैसेंजर ट्रेनें गोंडा से ही चलेंगी।
गोंडा रेलवे स्टेशन पर नान इंटरलॉकिंग काम किया जा रहा है, जिससे बहराइच को संचालित होने वाली ट्रेनों में समस्या आ गई है।
रेलवे ने गोकुल एक्सप्रेस 5315 अप व 5316 डाउन ट्रेन को गोंडा की जगह बहराइच रेलवे स्टेेशन से ही संचालित करने का निर्णय लिया है।
इसके अलावा गोंडा से मैलानी जाने वाली 52260, 52253 और 52254 को भी बहराइच रेलवे स्टेशन से ही संचालित किया जाएगा।
गोंडा से नेपालगंज जाने वाली ट्रेन 52267, 52263 और 52264 को भी बहराइच रेलवे स्टेशन से ही संचालित किया जाएगा।
मुख्य टिकट निरीक्षक आरआर मीना ने बताया कि इसके अलावा गोंडा से संचालित होने अन्य दस ट्रेनें पहले की तरह ही संचालित होंगी।
रेलवे के पीडब्ल्यूआई अनीस अहमद ने बताया कि गोंडा में बड़े स्तर पर नान इंटरकॉलिंग कार्य होने के चलते समस्या आई है। हालांकि यह काम 12 से 16 जुलाई के बीच पूरा हो जाएगा।