फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: जहर खाने से प्रेमिका की मौत, प्रेमी भर्ती

Tue, 08 Jul 2025 12:55 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच। पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रह रही मटेरा क्षेत्र के भलुहा निवासी रेशमा (34) ने रविवार की रात संदिग्ध हालात में विषाक्त खा लिया। विषाक्त पदार्थ खाने की जानकारी होने पर प्रेमी ने उन्हें आननफानन मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां रेशमा की मौत हो गई। इससे आहत प्रेमी आरिफ ने भी विषाक्त खा लिया। गंभीर हालत में उसका इलाज मेडिकल कॉलेज मेंं जारी है।
विज्ञापन

मृतका के परिजनोंं ने बताया कि रेशमा का निकाह रियाज के साथ हुआ था। रियाज अहमद दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। रियाज के दिल्ली रहने के दौरान रेशमा को गांव निवासी आरिफ से प्रेम हो गया और वह उसके साथ रहने लगी। इस दौरान रविवार को उसने अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ खा लिया। रेशमा के विषाक्त खाने के कारण का पता नहीं चला है। थाना प्रभारी अभिनव सिंह ने बताया कि रेशमा अपने प्रेमी आरिफ के साथ रहती थी, जबकि उसका पति रियाज दिल्ली में रहता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। किसी ने भी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें