बाबा गुरुदेव इंटर कॉलेज में मिशन शक्ति के तहत कार्यक्रम में मौजूद छात्राएं। - स्रोत : आयोजक
बहराइच। मिशन शक्ति के तहत बृहस्पतिवार को बाबा गुरुदेव बालिका इंटर कॉलेज, इंटहा और पंडित राधेश्याम इंटर कॉलेज, चरदा में छात्राओं को आत्मरक्षा, साइबर सुरक्षा और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
इंटहा में नानपारा की महिला थानाध्यक्ष कल्पना सिंह ने छात्राओं को महिला सुरक्षा और आत्मरक्षा के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति में 1090, 1098, 1076, 112, 181, 108 और साइबर अपराध के लिए 1930 पर तुरंत संपर्क करें। बालिकाओं को गुड टच और बैड टच के बारे में भी बताया गया। महिला आरक्षी अर्चना यादव ने बालिकाओं को निडर रहने और समस्या तुरंत बताने पर जोर दिया।
वहीं थाना चरदा कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में एसआई अजय कुमार, महिला आरक्षी प्रिया पांडेय और कॉन्स्टेबल भीष्म यादव ने सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। छात्राओं को शपथ दिलाई कि वे बाल विवाह और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाएंगी।