फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने जवानों को बांधे रक्षा सूत्र

विज्ञापन
नानपारा के अगैया स्थित एसएसबी मुख्यालय में मंगलवार को जवानों को राखी बांधती छात्राएं। - फोटो : BAHRAICH
विज्ञापन
अगैया (बहराइच)। अगैया में स्थित एसएसबी मुख्यालय में सोमवार को कृपाराम जन जागृति स्कूल की छात्राएं पहुंचीं और उन्हाेंने जवानों को रक्षा सूत्र बांधा। इस दौरान जवानों ने देश सेवा व सुरक्षा का संकल्प लेकर छात्राओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

एसएसबी मुख्यालय में डिप्टी कमांडेंट अशोक कुमार ओला तथा डॉ. कांबले ने छात्राओं का स्वागत किया। इस मौके पर छात्राओं ने एसएसबी जवानों को रक्षा सूत्र बांधा। छात्राओं की ओर से रक्षा सूत्र बांधते ही जवान गमगीन हो गए। सभी घर की यादों में खो गए।
इसके बाद जवानों ने बहनों की रक्षा व देश सेवा का संकल्प लिया। रक्षा सूत्र कार्यक्रम के बाद जवानों ने छात्राओं को युद्ध में प्रयोग किए जाने वाले हथियार दिखाए। डिप्टी कमांडेंट विजेंद्र कुमार ने बालिकाओं को सेना में जाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अब बालिकाएं हर क्षेत्र में परिवार व जिले का नाम रोशन कर रही हैं। अंत में जवानों ने छात्राओं को सम्मानित किया। इस मौके पर अध्यापिका अर्चना मिश्रा, शहिना परवीन, खुशनुमा, रेनू तिवारी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें