फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: गांव के बाहर बेहोश मिली चार दिन से लापता बच्ची

विज्ञापन
फखरपुर के वजीरगंज सरायकाजी में घायल बालिका के मिलने के बाद जमा भीड़।
विज्ञापन
फखरपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव से शुक्रवार को घर के बाहर खेलते समय लापता हुई चार वर्षीय बच्ची सोमवार सुबह गांव के बाहर जाने वाले रास्ते पर अचेत अवस्था में मिली। उसके शरीर पर चोट के निशान थे और कपड़े अस्त-व्यस्त मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को स्वास्थ्य परीक्षण और इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजकर भर्ती कराया है।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, शुक्रवार सुबह बच्ची घर के सामने खेल रही थी। कुछ देर बाद परिजन उसे बुलाने पहुंचे तो वह गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी पता नहीं चलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू की। गांव के तालाब में मासूम के डूबने की आशंका पर उसे पंपिंग सेट से खाली कराया गया, लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं मिला।

सोमवार सुबह गांव के बाहर एक महिला को बच्ची अचेत अवस्था में चकरोड के किनारे पड़ी मिली। उसके शरीर पर ऊपर के कपड़े भी नहीं थे। इसके साथ ही उसके होंठ व शरीर पर चोट के कई निशान थे। सूचना पर सीओ डीके श्रीवास्तव और थाना प्रभारी रामकुमार राजभर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बालिका को अपने संरक्षण में लेकर मेडिकल कॉलेज भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें