फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: कुत्ते के हमले में बालिका घायल

Sun, 12 Jul 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
फखरपुर। रुकनापुर खुर्द गांव निवासी रेशमी (6) शनिवार दोपहर घर के बरामदे में सो रही थी, तभी एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। कुत्ते ने रेशमी के पैर को जबड़ों में फंसा लिया। इस पर रेशमी जोर-जोर से चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर मां गुड़िया समेत अन्य लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने लाठी-डंडों की मदद से कुत्ते को भगाया, लेकिन इस दौरान रेशमी के हाथ व पैर समेत शरीर के कई स्थानों पर जख्म हो गए। परिजन उसे लेकर कैसरगंज सीएचसी पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें