फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: रेंजर की गाड़ी की टक्कर से बालिका जख्मी

Sat, 31 May 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा (बहराइच)। ग्राम पंचायत सेमरी मलमला की रहने वाली सूका देवी ने बताया कि धर्मापुर वन रेंज के रेंजर के वाहन की टक्कर से उनके पोती गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्होंने मुर्तिहा कोतवाली में तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की है।
विज्ञापन


सूका देवी ने आरोप लगाते हुए बताया कि बीते बुधवार को वह अपनी पोती सोनिया (3) के साथ पैदल जा रही थी। इस दौरान गुजरे रेंजर धर्मापुर के वाहन ने सोनिया को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बालिका दूर जा गिरी और उसके कमर के नीचे के हिस्से में गंभीर चोट आई। सूका ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद वह इलाज के लिए वाहन रोकने के लिए गिड़गिड़ाती रही, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका और भाग गया।गंभीर हालत में सोनिया को भर्ती करवाकर उसका इलाज करवाया जा रहा है।
विज्ञापन



हादसे की सूचना मिली है। धर्मापुर रेंजर घायल बालिका का इलाज करवा रहे हैं। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। -राम नरेश यादव, कोतवाल मुर्तिहा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें