फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: घर में घुसा विशालकाय अजगर, मची अफरातफरी

विज्ञापन
बिछिया बाजार में मकान से अजगर का रेस्क्यू करता वनकर्मी। - फोटो : बिछिया बाजार में मकान से अजगर का रेस्क्यू करता वनकर्मी।
विज्ञापन
बिछिया। कतर्नियाघाट वन क्षेत्र अंतर्गत बिछिया बाजार में सोमवार को वसीम असगर के घर के एक कमरे में एक विशालकाय अजगर दिखाई दिया। इससे परिवार के लोग घबरा गए और तुरंत घर से बाहर निकल आए। सूचना पर पहुंचे वन वाचर रामनाथ और कमलेश ने स्थिति को संभालते हुए अजगर का रेस्क्यू किया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को सुरक्षित तरीके से पकड़कर बोरी में बंद किया गया। इसके बाद आबादी से दूर जंगल में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें