फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: नेपाल सीमा पर 860 किलो अखरोट जब्त, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मिहींपुरवा। भारत-नेपाल सीमा स्थित बलईगांव में सोमवार भोर एसएसबी ने जांच के दौरान नेपाल से तस्करी कर लाए गए 860 किलो अखरोट बरामद किए। टीम ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर बरामद माल के साथ मामले को आगे की कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग को सौंप दिया है।
विज्ञापन


नानपारा स्थित एसएसबी 89वीं वाहिनी की टीम, उपनिरीक्षक रवि कुमार के नेतृत्व में सोमवार सुबह करीब चार बजे सीमा क्षेत्र बलईगांव में गश्त कर रही थी। इसी दौरान नेपाल सीमा से आ रही पिकअप (यूपी 35 एच-6591) को रोककर जांच की गई। वाहन की तलाशी में 86 बोरों में भरे भारी मात्रा में अखरोट मिले।

पूछताछ में मिहींपुरवा के सर्राकला गांव निवासी पिकअप चालक राजगुरु से अखरोट से संबंधित वैध कागजात मांगे गए, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। चालक ने स्वीकार किया कि वह अखरोट नेपाल से अवैध रूप से भारत लाकर मिहींपुरवा पहुंचाने जा रहा था।
विज्ञापन


एसएसबी टीम ने 86 बोरों की तौल कराई, जिसमें 860 किलो अखरोट बरामद हुए। उपनिरीक्षक रवि कुमार ने मौके पर चालक को गिरफ्तार कर पूरा माल कस्टम विभाग को सुपुर्द कर दिया। एसएसबी उपनिरीक्षक ने बताया कि सीमा क्षेत्र में होने वाली तस्करी और अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। सीमा पर नियमित जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें