फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: तालाब के किनारे दिखा घड़ियाल, दहशत

विज्ञापन
जरवल रोड के कुड़वा ओवरब्रिज के निकट तालाब में निकला घड़ियाल।
विज्ञापन
जरवलरोड। कुड़वा ओवरब्रिज के निकट स्थित एक गहरे तालाब में घड़ियाल दिखाई देने से आसपास के ग्रामीण सकते में आ गए। घड़ियाल को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ तालाब के किनारे जुट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घड़ियाल काफी देर तक तालाब में दिखाई देता रहा, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने वन विभाग को इसकी जानकारी दे दी। साथ ही स्थानीय प्रशासन को भी मामले से अवगत कराया गया। वन विभाग दरोगा शीतला प्रसाद ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे तालाब के निकट न जाएं और बच्चों तथा मवेशियों को भी वहां जाने से रोकें। फिलहाल क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें