फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मध्याह्न भोजन बनाते समय गैस पाइप में लीकेज से लगी आग, रसोइया झुलसी

विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय मूसेपुर में खाना बनाने के दौरान झुलसी रसोईया राजकुमारी। 
विज्ञापन
बौंडी। ग्राम मूसेपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में बृहस्पतिवार को मध्याह्न भोजन बना रसोईया गैस पाइप लीक होने से झुलस गई। उसे शिक्षकों ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। प्राथमिक विद्यालय मूसेपुर में बृहस्पतिवार को रसोईया के पद पर नियुक्त राजकुमारी छात्र-छात्राओं के लिए मध्यान्ह भोजन बना रही थीं। इसी दौरान वहां रखे गैस सिलिंडर के पाइप में गैस का रिसाव शुरू हो गया। राजकुमारी ने गैस का रिसाव रोकने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान आग भड़क उठी। इससे राजकुमारी का चेहरा गंभीर रूप से झुलस गया। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर कक्षाओं में पढ़ा रहे शिक्षक रसाेई में पहुंचे। उन्होंने राजकुमारी को झुलसा देख उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें