बहराइच। जिले की सात विधानसभा सीटों बलहा, नानपारा, मटेरा, महसी, बहराइच, पयागपुर और कैसरगंज के लिए मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि 12 नवंबर को मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन होगा। 12 नवंबर से 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने, संशोधन कराने और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। 28 दिसंबर को प्राप्त दावों और आपत्तियों का निस्तारण होगा। जबकि चार जनवरी 2027 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
बताया कि नया नाम जोड़ने के लिए: जो नागरिक एक जनवरी 2027 को 18 वर्ष के हो रहे हैं और सूची में नाम नहीं है, वे प्रारूप-6 भरकर संबंधित बीएलओ या निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के पास जमा कर सकते हैं। वहीं विवरण संशोधन के लिए प्रारूप-8 भरना होगा। जबकि घर बैठे ईसीआईनेट मोबाइल ऐप या आयोग की आधिकारिक वेबसाइट voters.eci.gov.in के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है।