भगवानपुर माफी में कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी लेते अधिकारी। - स्रोत : विभ
बहराइच। जिले में कृषि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का मूल्यांकन करने के लिए अपर कृषि निदेशक (चावल) व नोडल अधिकारी बृजेश चंद्र बृहस्पतिवार को कृषि भवन पहुंचे। उन्होंने उप कृषि निदेशक विनय कुमार वर्मा, जिला कृषि अधिकारी सूबेदार यादव, जिला कृषि रक्षा अधिकारी प्रिया नंदा और उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी शिशिर कुमार वर्मा के साथ समीक्षा बैठक कर निर्देश दिए।
इसके बाद उन्होंने ग्राम पंचायत भगवानपुर माफी में आत्मा योजना के तहत चल रहे रबी फार्म स्कूल का स्थलीय निरीक्षण किया। प्रगतिशील कृषक रियाज अहमद से फसल प्रदर्शन और कीट नियंत्रण के संबंध में जानकारी ली। उप कृषि निदेशक ने बताया कि रबी 2025-26 में जिले में 25 फार्म स्कूल और 560 किसानों के लिए 40 सामान्य प्रदर्शन आयोजित किए जा रहे हैं।
नोडल अधिकारी ने प्राकृतिक खेती कलस्टर बेगमपुर, राजकीय कृषि प्रक्षेत्र नानपारा, राजकीय कृषि बीज भंडार नानपारा और फार्म स्कूल बलहा का भी निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों को जीवामृत और बीजामृत तैयार करने की जानकारी दी।