फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: मत्स्य निरीक्षक के घर चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार

Mon, 16 Dec 2024 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
बहराइच । मत्स्य निरीक्षक के दरगाह शरीफ इलाके के बक्शीपुरा चांदमारी नई बस्ती स्थित घर से शनिवार की रात चोरों ने सर्विस रिवॉल्वर समेत लाखों का अन्य कीमती सामान पार कर दिया था। चोरी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया था। एसपी ने सोमवार को पकड़े गए चोरों का खुलासा किया।
विज्ञापन

एसपी वृंदा शुक्ला ने बताया मत्स्य विभाग में तैनात निरीक्षक नईबस्ती निवासी बाबूराम शनिवार को पूरे परिवार के साथ दिन में लखनऊ गए थे। देर रात घर लौटे तो मेन गेट के दरवाजे में बेलन अंदर से लगा मिला। अलमारी में रखी सर्विस रिवाल्वर, 2.75 लाख रुपये नकदी और सोने चांदी के जेवर गायब थे। एसपी के निर्देश पर थाना और एसओजी टीम को खुलासे में लगाया था।
शनिवार की रात एसओजी प्रभारी दिवाकर तिवारी और अपराध निरीक्षक चंद्रेश कुमार टीम के साथ गुल्लाबीर मंदिर के पास स्थित रेलवे क्रॉसिंग के पास से पहुंचे। वहां मौजूद नुरुद्दीनचक निवासी आफताब उर्फ भैया, आशिक अली, साबिर, राजू उर्फ इक्का को पकड़ लिया। पूछताछ में चोरी की घटना में संलिप्तता की बात स्वीकारी। उनकी निशानदेही पर चोरी की हुई रिवॉल्वर, कारतूस, सोने चांदी के सामान और 35950 रूपये बरामद किए । पकड़े गए चोरों पर गैगस्टर एक्ट की कार्रवाई की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शातिर अपराधी है पकड़े गए चोर
एसपी ने बताया आफताब पर छह, आशिक पर 11, साबिर पर नौ और राजू पर दो मुकदमा विभिन्न थानों में पहले सी ही दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें