फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: धूमधाम से मनाया जा रहा गणेश महोत्सव

Mon, 16 Sep 2024 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
बहराइच के ब्राह्मणीपुरा में गणेश भगवान की आरती करतीं कन्याएं। -संवाद
विज्ञापन
बहराइच। पूरे जिले में गणेश महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जगह-जगह सजे गणपति महाराज के पंडालों में भक्ति की बयार बह रही है। गणपति बप्पा मोरया..., जय जय, जय गणेश देवा... व गणपति महाराज के जयकारों की गूंज चारों दिशाओं में फैल रही है। इस बार युवाओं के अलावा महिलाओं और पुरुषों में भी गणपति महोत्सव का उत्साह देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन


शहर के ब्राह्मणीपुरा मोहल्ले में स्थापित पूजा पंडाल में आरती के बाद भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। पंडाल में देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज के निकट मोहल्ला खत्रीपुरा, किला, संघारिणी देवी मंदिर के सामने सहित पयागपुर, कैसरगंज, विशेश्वरगंज, मिहींपुरवा, नानपारा, रुपईडीहा, महसी, रिसिया आदि क्षेत्रों में भी भगवान गणेश का पूजन-अर्चन किया गया। पंडालों में भक्ति गीत फूलों से सजाया दरबार गजानन आ जाना, आ जाना महराज गजानन आ जाना... बजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें