फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bahraich News: गंडारा टाइटन ने द शील्ड गंडारा को 45 रनों से हराया

Thu, 13 Nov 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन
कैसरगंज। गंडारा में चल रही प्रीमियर लीग में बुधवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में टाइटन टीम ने द शील्ड गंडारा को 45 रनों से हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस जीत के हीरो रहे टाइटन टीम के साहिल ने अपने बल्ले और गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


12 ओवरों के इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गंडारा टाइटन की टीम ने 155 रन का मजबूत स्कोर बनाया। टीम की ओर से तौहीद ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक ठोका और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी द शील्ड गंडारा की टीम निर्धारित ओवरों में 110 रन ही बना सकी।

गंडारा टाइटन के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा। साहिल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके, वहीं उबैद ने दो अहम विकेट लेकर जीत पक्की कर दी। मैच के स्कोरर मो. शाकिर ने अपनी जिम्मेदारी कुशलता से निभाई।
विज्ञापन


गंडारा टाइटन की इस जीत के साथ टीम अंकतालिका में मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। दर्शकों ने टीम के खिलाड़ियों, खासकर साहिल और तौहीद के प्रदर्शन पर जमकर तालियां बजाईं। मैच के दौरान मोहम्मद गौस, सलमान अहमद, नूर आलम, आरिफ आजाद, मुजाहिद सहित सैकड़ों दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें